ग्रामीण विद्यार्थियों, युवाओं और साहित्यप्रेमियों के लिए खुला साहित्य का नया द्वार
July 31st, 2026 | Post by :- | 15 Views


– *महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल में उपलब्ध रहेगा डॉ. विनोद कुमार शर्मा का संपूर्ण साहित्य*

मनोज शर्मा,चंडीगढ़। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं और साहित्यप्रेमियों को साहित्य से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, दरिया, चंडीगढ़ में वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. विनोद कुमार शर्मा का संपूर्ण साहित्य उपलब्ध कराया जाएगा। विद्यालय में उनकी प्रकाशित साहित्यिक कृतियों को पाठकों के लिए सुलभ रखा जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी और युवा उनके साहित्य को पढ़कर ज्ञान, संस्कार, चिंतन एवं रचनात्मक दृष्टि से समृद्ध हो सकें। डॉ. विनोद कुमार शर्मा लंबे समय से साहित्य, शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए निरंतर लेखन कर रहे हैं। उनकी रचनाओं में सामाजिक सरोकारों, भारतीय संस्कृति, मानवीय मूल्यों, आध्यात्मिक चेतना तथा जीवन-दर्शन के विविध पक्षों का प्रभावशाली चित्रण देखने को मिलता है। महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, दरिया में उनके साहित्य की उपलब्धता से विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ क्षेत्र के युवा, शिक्षक, शोधार्थी और साहित्यप्रेमी भी इन कृतियों का अध्ययन कर सकेंगे। इससे ग्रामीण परिवेश में पठन-पाठन, साहित्यिक रुचि और रचनात्मक चिंतन को बढ़ावा मिलेगा।यह पहल इस दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है कि साहित्य केवल पुस्तकालयों और बड़े शहरों तक सीमित न रहकर गाँवों और ग्रामीण विद्यार्थियों तक पहुँचे तथा नई पीढ़ी को अपनी भाषा, संस्कृति और साहित्यिक विरासत से जोड़े। विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि डॉ. विनोद कुमार शर्मा की साहित्यिक कृतियाँ विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ जीवन-मूल्यों, भारतीय चिंतन और सामाजिक संवेदनाओं को समझने में भी प्रेरणा प्रदान करेंगी।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।