मैनपुर परियोजना में आंगनबाड़ी भर्ती की अनंतिम योग्यता सूची जारी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ी 31 जुलाई तक ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे दावा एवं आपत्ति
July 29th, 2026 | Post by :- | 26 Views
मैनपुर परियोजना में आंगनबाड़ी भर्ती की अनंतिम योग्यता सूची जारी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ी 31 जुलाई तक ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे दावा एवं आपत्ति

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़

गरियाबंद _एकीकृत बाल विकास परियोजना मैनपुर अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद अनंतिम योग्यता सूची प्रकाशित कर दी गई है महिला एवं बाल विकास विभाग ने अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत करने की अपील की है विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार परियोजना मैनपुर के आंगनबाड़ी केंद्र छिन्दौला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 रिक्त पद तथा विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका के कुल 19 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का स्क्रूटनी समिति द्वारा परीक्षण करने के बाद अनंतिम योग्यता सूची जारी की गई है जारी सूची के संबंध में यदि किसी अभ्यर्थी को दावा अथवा आपत्ति प्रस्तुत करनी है तो वह 31 जुलाई 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त किसी भी दावा या आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि अभ्यर्थी अनंतिम योग्यता सूची तथा भर्ती से संबंधित अन्य जानकारी ई-भर्ती पोर्टल पर देख सकते हैं।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।