महराजगंज, (एके जायसवाल)। बृजमनगंज के सरस्वती देवी बालिका महाविद्यालय में रविवार को वन विभाग द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र चौधरी ने परिसर में पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विधायक ने कहा कि पर्यावरण की संरक्षित करने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। पौधारोपण करने के बाद उसका निरन्तर देखभाल भी जरूरी है। परिसर में सहजन, कचनार, पिल्टोफार्म व जामुन सहित अन्य पौधे रोपित किए गए।
इस अवसर पर वन रेंजर सुशील कुमार चतुर्वेदी, डिप्टी रेंजर अरुण सिंह, वन दरोगा जितेंद्र कुमार, अनिल सिंह, कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश के निवर्तमान उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, विजय बहादुर चौधरी, इंसाफ अली, अशरफ, समसुजोहा, देवेश चौधरी, सगीर खान, अरविंद यादव, राजन यादव, रामबहाल भारती, परवेज खान सहित अन्य मौजूद रहे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


