ई-रिक्शा में बठाकर यात्रियों को लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश।
April 18th, 2025
| Post by :- Kuljit Hans Amritsar
| 44 Views
ई-रिक्शा में बठाकर यात्रियों को लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश। 

जंडियाला गुरु 18 अप्रैल (कुलजीत सिंह) डी एस पी रविंदर सिंह ने जंडियाला गुरु थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि अमृतसर में यात्रियों को धोखे से लूटने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। ये ई रिक्शा चालक बाहर से आने वाले यात्रियों को अपने ई-रिक्शा में बैठाकर, सुनसान जगह पर ले जाते तथा लूट लेते। इस बार उन्होंने उन यात्रियों को लूट लिया जो यात्री उत्तराखंड से अमृतसर घूमने आए थे। ई-रिक्शा चला रहे आरोपी उन्हें सुनसान जगह पर ले जाते और फिर
वे धारदार हथियारों की नोंक पर लूटपाट करते थे।
जंडियाला गुरु पुलिस ने डेढ़ घंटे में फोन ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से सोना, मोबाइल, नकदी व अन्य लूटा हुआ सामान बरामद कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान परमजीत सिंह निवासी गांव मुद्दल और जोबनजीत सिंह निवासी गांव फतेहपुर राजपूता थाना जंडियाला गुरु के।रूप में हुई ।
कैप्शन :- (1) ई-रिक्शा पर बिठाकर लूट-पाट करने के आरोपी पुलिस हिरासत में।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


