✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़
गरियाबंद _ गत दिनों 5 जुलाई राजधानी रायपुर के वृंदावन हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय साहित्यिक सम्मान समारोह में गरियाबंद जिले के अमलीपदर देवभोग क्षेत्र के युवा कवि एवं शिक्षाविद् भुवेंद्र कुमार बघेल ‘बशर देवभोगी’ को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वन मंत्री श्री केदार कश्यप एवं पद्मश्री अनुज शर्मा के करकमलों से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर हमर चिन्हारी साहित्य समिति एवं साहित्य लेखन रिसोर्स शिक्षक परिवार के संयुक्त तत्वावधान में प्रकाशित साझा बाल काव्य संकलन”मोर अंगना के शोर”का भी भव्य विमोचन किया गया इस संकलन के संपादक वीरेंद्र साहू हैं पुस्तक में प्रदेश के अनेक साहित्यकारों एवं शिक्षकों की बालोपयोगी रचनाओं के साथ युवा कवि भुवेंद्र कुमार बघेल ‘बशर देवभोगी’की रचनाओं को भी स्थान मिला है यह साझा संकलन विशेष रूप से बालवाड़ी एवं प्रारंभिक कक्षाओं के बच्चों के लिए तैयार किया गया है इसमें सरल रोचक एवं स्थानीय परिवेश पर आधारित कविताएँ और गीत शामिल हैं!जो बच्चों में भाषा विकास, कल्पनाशक्ति और आनंदमय सीखने को बढ़ावा देते हैं सम्मान प्राप्त करने पर भुवेंद्र कुमार बघेल ‘बशर देवभोगी’ने इसे अपने माता पिता,गुरुजनों,साहित्यकार साथियों एवं शुभचिंतकों का आशीर्वाद बताते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें बाल साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा समारोह में प्रदेशभर से आए साहित्यकारों, शिक्षकों,सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही सभी ने इस सम्मान और साझा बाल काव्य संकलन”मोर अंगना के शोर”के प्रकाशन को छत्तीसगढ़ के बाल साहित्य के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


