कलेक्टर ने डायल 1076 में प्राप्त शिकायतों एवं मांगों की विभागवार समीक्षा की आधार, राशन कार्ड, श्रम कार्ड, ट्रांसफार्मर स्थापना, पीएम किसान, एग्रीस्टेक सहित जनसमस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
July 5th, 2026 | Post by :- | 18 Views

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण समाधान पहल डायल 1076 सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों एवं मांगों की विभागवार समीक्षा की बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों की स्थिति की जानकारी लेते हुए लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए बैठक में आधार कार्ड में त्रुटि सुधार एवं नवीन आधार निर्माण, राशन कार्ड से संबंधित प्रकरण, श्रम कार्ड निर्माण, नवीन विद्युत ट्रांसफार्मर की मांग एवं परिवर्तन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पात्रता एवं भुगतान संबंधी शिकायतें, एग्रीस्टेक पंजीयन, भूमिहीन कृषकों को योजना में सम्मिलित करने की मांग, राजस्व प्रकरणों में पट्टे की मांग सहित अन्य जनसमस्याओं की विभागवार समीक्षा की गई कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत किया जाए, ताकि आम नागरिकों को समय पर शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके कलेक्टर श्री उइके ने कहा कि डायल 1076 के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत और मांग शासन की प्राथमिकता है सभी अधिकारी आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण करें तथा पात्र मामलों का त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अनावश्यक रूप से किसी भी आवेदन को लंबित न रखा जाए तथा निराकरण के उपरांत उसकी जानकारी समय पर पोर्टल पर अद्यतन की जाए उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि जिन शिकायतों का निराकरण स्थानीय स्तर पर संभव है, उनका तत्काल समाधान किया जाए वहीं जिन प्रकरणों में विभागों के बीच समन्वय की आवश्यकता हो, उनमें आपसी सहयोग से समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए साथ ही शिकायतों के निराकरण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए ताकि नागरिकों को बार-बार आवेदन करने की आवश्यकता न पड़े बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री पंकज डाहिरे, श्रीमती ऋषा ठाकुर सहित जिले के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।