मनोज शर्मा, चंडीगढ़ । भारत के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल और पूर्व सांसद सत्य पाल जैन ने आज चंडीगढ़ के पंजाब लोक भवन में पंजाब के राज्यपाल और यू.टी. चंडीगढ़ के प्रषासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की।
सत्य पाल जैन ने इसे एक शिष्टाचार भेंट बताया, जो केंद्र सरकार द्वारा चंडीगढ़ स्थित पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के लिए बतौर अपर महासालिसिटर के पद पर उनका कार्यकाल बढ़ाए जाने के बाद हुई।
सीनियर एडवोकेट सत्य पाल जैन को 9 अप्रैल 2015 को 3 साल के लिए पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में भारत का एडिशनल सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया था। यह पद पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में पहली बार बनाया गया था और सत्य पाल जैन इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले व्यक्ति थे। इसके बाद, केंद्र सरकार ने समय-समय पर उनका कार्यकाल बढ़ाया और हाल ही में मिला विस्तार उनके कार्यकाल में केंद्र सरकार द्वारा दिया गया 5वां विस्तार है।
जैन ने कहा कि वह भारत सरकार, विशेष रूप से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत के गृह मंत्री अमित शाह और भारत के कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के आभारी हैं कि उन्होंने उन्हें 11 साल से भी अधिक समय तक इस संस्थान की सेवा करने का अवसर दिया।
गौरतलब है कि जैन एक जाने-माने संवैधानिक वकील हैं। वह 1996 और 1998 में चंडीगढ़ से लोकसभा सदस्य रहे हैं, पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट के सदस्य (4-4 साल के 11 कार्यकाल) रहे हैं, और भारत के विधि आयोग (लॉ कमीशन) के सदस्य तथा पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ के लॉ फैकल्टी के डीन भी रहे हैं। इसके अलावा वे कई अन्य संस्थानों से भी जुड़े रहे हैं।
जैन ने देश के 16 अलग-अलग हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में संवैधानिक मामलों से जुड़े कई केस लड़े हैं, जिनमें दलबदल विरोधी कानून (एंटी-डिफेक्शन लॉ) और चुनाव याचिकाओं से जुड़े मामले शामिल हैं।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


