गजसिंहपुर,(यश कुमार)। राजस्थान सरकार के नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार मंगलवार को नगरपालिका गजसिंहपुर में “रहो शहरों के संग” सेवा शिविर 2026 का सफल आयोजन किया गया। शिविर का संचालन अधिशासी अधिकारी लाजपत बिश्नोई के नेतृत्व में किया गया, जिसमें नगरपालिका अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न विभागों के साथ मिलकर आमजन की समस्याओं का समाधान किया। शिविर के दौरान बिजली, जल तथा संपत्ति संबंधी अनापत्ति प्रमाण-पत्र के लिए प्राप्त तीन आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण कर आवेदकों को त्वरित राहत प्रदान की गई। साथ ही तीन पट्टों से संबंधित स्वीकृतियों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राज्य सरकार की विभिन्न लोकहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें। शिविर में स्थानीय नागरिकों द्वारा सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी छह समस्याएं दर्ज कराई गईं, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


