जयपुर,() । जयपुर के नंदपुरी स्थित अग्रसेन भवन में राधे-राधे क्लब एवं टीम श्री गोविंद देव जी द्वारा आयोजित वार्षिक विशाल रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। शिविर में सुबह से ही रक्तदाताओं का उत्साह देखने को मिला। युवा, महिलाएं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में रक्तदान के लिए पहुंचे। पूरे परिसर में सेवा, समर्पण और मानवता का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था। इस अवसर पर विधायक शर्मा ने रक्तदाताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि रक्तदान जीवनदान का सबसे श्रेष्ठ माध्यम है। शुभ निवेश ग्रुप के एमडी बलराज धनखड़ ने विधायक शर्मा का स्वागत किया और आभार प्रकट किया एवं स्वयं भी रक्तदान करके पुण्य के भागीदार बने। थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए किया गया प्रत्येक यूनिट रक्त उनके जीवन में नई आशा और मुस्कान लेकर आता है। समाज में सेवा और परोपकार की ऐसी प्रेरणादाई पहल अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करती हैं। इस अवसर पर विधायक गोपाल शर्मा,शुभ निवेश ग्रुप के एमडी बलराज धनकड़,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अजयपाल सिंह, निवर्तमान पार्षद एवं अध्यक्ष राजेश कुमावत, सिविल लाइंस मंडल ब्रूस प्रवीण शर्मा, राजेश बंसल, मनोज बंसल, संजय सैनी, महेश सैनी, प्रमोद भारद्वाज, लोकेश शर्मा सहित आयोजक मंडल के सदस्य एवं बड़ी संख्या में रक्तदाता उपस्थित रहे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


