वेलेंसिया कैफे एवं हुक्का बार पर पुलिस का छापा,4 हुक्के जब्त (मैनेजर तरूण शर्मा गिरफ्तार,हुक्का पीने वालों पर भी जुर्माना)
June 29th, 2026 | Post by :- | 13 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस आयुक्तालय के निर्देशों पर अवैध हुक्का बार एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध चल रहे तीन दिवसीय विशेष अभियान में श्याम नगर थानें ने वेलेंसिया कैफे पर कार्रवाई करते हुए अवैध हुक्क जप्त कर चालान किया एवं मैनेजर को भी गिरफ्तार किया।
पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री राजर्षि राज ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री ललित शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त सोडाला श्री सतेंद्र सिंह नेगी के निर्देशन में थानाधिकारी दलबीर सिंह ने थाना टीम के साथ वेलेंसिया कैफे एवं हुक्का बार पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान मौके पर 4 हुक्के चलते हुए मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। हुक्का पी रहे लोगों के विरुद्ध जुर्माना रसीद काटकर कार्रवाई की गई। मौके से कैफे के मैनेजर तरूण शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही जारी है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।