आई.टी.एम.एस के 15 स्थानों पर लगे 47 कैमरो के माध्यम से हो रहे है 24×7 ऑनलाईन चालान
June 29th, 2026 | Post by :- | 11 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । जयपुर पुलिस आयुक्त,श्री सचिन मित्तल ने मोटर यान अधिनियम 1988 यथा संशोधित मोटर यान (संशोधन) अधिनियम 2019 व अन्य में वर्णित प्रावधानों के तहत यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों के विरूद्ध आई.टी.एम.एस के माध्यम से अधिक से अधिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये। इस क्रम में पुलिस उपायुक्त यातायात श्री योगेश गोयल ने बताया कि जयपुर में यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कैमरों से रात्रि मे भी ऑनलाईन निगरानी की जा रही है। दिनांक 23.06.2026 व 24.06.2026 को रात्रि 11.00 पी.एम से सुबह 05.00 ए.एम तक दो दिन की ओवर स्पीड की औसत कार्यवाही कॉर्मस कॉलेज पर 52, सरस पार्लर पर 125 व नेहरू गार्डन पर 07 दर्ज की गई तथा रेड लाईट उल्लघंन की औसत कार्यवाही पांच बत्ती चौराहा पर 245, यादगार तिराहे पर 127, रामनिवास बाग चौराहें पर 372 व सांगानेरी गेट तिराहे पर 408 दर्ज की गई तथा ऐसा ही उल्लघंन का पैर्टन पूर्व में भी रहा है। यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि दिन के समय मे भी इन स्थानों पर यातायात नियमों का उल्लघंन होता है। श्री गोयल ने बताया कि उक्त सडकों पर रात्रि में वाहन चालक निर्धारित सीमा से तेज गति से वाहन चलाते है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उक्त सडकों पर कैमरों द्वारा निगरानी की जाकर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जाती है।
अतः सभी वाहन चालकों से अपील की जाती है कि रात्रि के समय ओवर स्पीड रेड लाईट का उल्लघंन न करे तथा यातायात नियमों का पालन करें, जिससे आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचा जा सकें।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।