जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री राजर्षि राज ने बताया कि जिला दक्षिण में अवैध तरीके से चल रहे हुक्का बारों के संचालकों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के लिए जिला जयपुर दक्षिण के सभी थानाधिकारियों को निर्देश दिए गए। साथ ही अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण श्री ललित किशोर शर्मा को कार्रवाई करवाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके तहत श्री सुनील प्रसाद शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त,सोडाला के सुपरविजन में थाना श्यामनगर क्षेत्र में कार्रवाई के लिए श्री दलबीर सिंह, थानाधिकारी,पुलिस थाना श्यामनगर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम के सदस्य रवाना होकर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हैरो क्लब हुक्का बार पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान हुक्का बार में बैठकर हुक्का पीने वाले 19 व्यक्तियों के चालान काटे गए तथा हैरो क्लब हुक्का बार के मैनेजर आफताब अली को गिरफ्तार किया गया।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


