नाली निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे से गिरी बाउंड्रीवाल, मलबे में दबने से बालक घायल
June 22nd, 2026 | Post by :- | 36 Views

महराजगंज (एके जायसवाल)। नगर पंचायत बृजमनगंज में वार्ड नंबर दो वाल्मीकि नगर में सीसी मार्ग व नाली निर्माण के खोदी गई गड्ढे की वजह से एक निजी भवन की बाउंड्रीवाल गिर गई। जिसके नीचे दबने से एक बालक घायल हो गया।

नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर दो वाल्मीकि नगर के थाना रोड से कब्रिस्तान जाने वाले छह फीट के मार्ग पर नाली व सीसी मार्ग निर्माण के लिए कार्यदाई संस्था द्वारा जेसीबी से गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया। जिसके वजह से सोमवार दोपहर में गणेश जायसवाल के मकान का बाउंड्रीवाल गिर गया।

मार्ग से गुजर रहे बालक रितेश उम्र 12 वर्ष दब कर घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से परिजनों ने बालक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा ने बताया कि जानकारी नहीं है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।