महराजगंज (एके जायसवाल), आलमाइटी पब्लिक इण्टरमीडिएट कॉलेज बृजमनगंज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योग का अभ्यास कर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का संदेश दिया।
विद्यालय के शारीरिक शिक्षक के नेतृत्व में विभिन्न योगासन जैसे ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति जैसे प्राणायाम किए गए।
योग प्रशिक्षक ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन और जीवन जीने की एक कला है जो मानसिक शांति और ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है।
विद्यालय के डायरेक्टर महमूद आलम ने कहा कि इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ रखी गई है। इस थीम का मतलब है कि योग के जरिए हम सिर्फ लंबी उम्र ही नहीं पा सकते, बल्कि सेहतमंद और चुस्त-दुरुस्त जीवन भी जी सकते हैं। उन्होंने उपस्थित छात्रों तथा शिक्षकों को नियमित योग करने की सलाह भी दी।
इस अवसर पर आलमाइटी डिग्री कॉलेज के प्रबंधक मकसूद अहमद, आलमाइटी इण्टर कॉलेज बंगला चौराहा के प्रबंधक महफूज आलम, आलमाइटी पब्लिक इण्टरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील कुमार, आलमाइटी पब्लिक प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक ईश्वरचंद चौरसिया, विद्यालय के समस्त शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


