जीएस स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास
June 21st, 2026
| Post by :- Ashish Jaiswal UP
| 25 Views
महराजगंज (एके जायसवाल), अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बृजमनगंज के जीएस नेशनल पब्लिक स्कूल, योगाभ्यास का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।
प्रबंधन नवीन सिंह व निदेशक विकास सिंह द्वारा योग के महत्व पर प्रकाश जानकारी दिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को नियमित योग करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


