बृजमनगंज: मन और मस्तिष्क को स्वस्थ्य रखने के लिए योग जरूरी
June 21st, 2026 | Post by :- | 23 Views

महराजगंज (एके जायसवाल), बृजमनगंज विकास खंड के परिसर में रविवार को विश्व योग दिवस के अवसर पर बीडीओ कृष्णकांत शुक्ल के नेतृत्व में ब्लाक कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।

बीडीओ ने कहा कि तनाव मुक्त जीवन के लिए निरंतर योग से जरूरी है। मन और मस्तिष्क को स्वस्थ्य रखने के लिए योग आवश्यक है। नियमति योग करने से मनुष्य रोग मुक्त रहता है।

लोगों ने योगाभ्यास में अनुलोम विलोम, प्राणायाम, कपाल भांति, सूर्य नमस्कार, भ्रामरी, तरासन, वृक्षासन सहित अन्य का अभ्यास किया।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख उदयराज यादव, एडीओ पंचायत गुलाब पाठक, एपीओ अवनीश कुमार शुक्ल, शीतलाल गुप्ता, द्वारिका प्रजापति, प्रदीप मणि, मनोज वर्मा, अजय कुमार, गोरख प्रसाद सहित अन्य मौजूद रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।