(राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी) छात्रों की गूंज रैली आयोजित कर देशव्यापी अभियान
June 20th, 2026 | Post by :- | 32 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । देशभर में छात्रों तथा युवाओं को शिक्षा और रोजगार के संकट का सामना करना पड़ रहा है। प्रश्रपत्र लीक की लगातार घटनायें,परीक्षाओं का अचानक रद्द करना,छात्रों को दुबारा परीक्षा देने के लिये मजबूर किया जाना,भर्ती प्रक्रिया में भारी देरी तथा बढ़ती बेरोजगारी की समस्या के कारण छात्रों एवं युवाओं के साथ हो रहे अन्याय और स्थिति की गम्भीरता के बावजूद केन्द्रीय शिक्षा मंत्री, प्रधानमंत्री व केन्द्र सरकार के इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर मौन बने रहने के खिलाफ लडऩे और सरकार को जवाब देने के लिये नेता विपक्ष श्री राहुल गॉंधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा दिनांक 17 जून,2026 से कोटा में प्रारम्भ किया गया है। इस अभियान के तहत् प्रदेशाध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार राजस्थान की सभी जिला कांग्रेस कमेटी आगामी सात दिवस में श्री राहुल गॉंधी का संदेश एवं उनके द्वारा उठाये गये मुद्दों को आमजन तक पहुॅंचाने के लिये प्रेसवार्ताओं एवं जन प्रस्तुतियों का आयोजन किया जायेगा।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया चेयरपर्सन स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि दिनांक 20 जून, 2026 से 27 जून,2026 के मध्य सभी जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा जिला स्तर पर प्रेसवार्ताओं एवं जन प्रस्तुतियों का आयोजन कर छात्रों की गूंज कोटा रैली में नेता विपक्ष श्री राहुल गॉंधी द्वारा प्रस्तुत मूल प्रस्तुति का प्रदर्शन किया जायेगा। प्रदेशाध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों में पार्टी प्रवक्ता, विधायक,विधायक प्रत्याशी,सांसद,सांसद प्रत्याशी, एनएसयूआई,युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस सहित सभी अग्रिम संगठनों,विभागों व प्रकोष्ठों की सशक्त भागीदारी इन कार्यक्रमों में रहेगी। साथ ही कार्यक्रम में लक्षित प्रतिभागियों में विद्यार्थियों,प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे व्यक्तियों, स्कूल एवं कॉलेज के छात्रों,युवाओं,शिक्षाविदों,प्रभावशाली व्यक्तियों,मीडिया प्रतिनिधियों,प्रबुद्ध नागरिकों तथा नागरिक समाज के सदस्यों को सक्रिय रूप से शामिल किया जायेगा।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।