(जयपुर में आज से दो दिवसीय ‘आरोग्य महोत्सव’ का आगाज) स्वास्थ्य,योग,एआई और आध्यात्म पर होंगे विशेषज्ञ सत्र,नि:शुल्क हेल्थ चेकअप भी
June 20th, 2026 | Post by :- | 29 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । राजधानी के बी.एम. बिड़ला ऑडिटोरियम में शनिवार से दो दिवसीय ‘आरोग्य महोत्सव’ का आयोजन शुरू होगा। महोत्सव में स्वास्थ्य, वेलनेस, कॉर्पोरेट,बिजनेस और जीवनशैली से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े,केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत,उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी तथा मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। अभिनेत्री हुमा कुरैशी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेंगी। महोत्सव में कैंसर स्क्रीनिंग, बीपी, शुगर और फेफड़ों की जांच सहित नि:शुल्क हेल्थ चेकअप तथा विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध होगा। 150 से अधिक स्टॉलों के माध्यम से स्वास्थ्य, एआई, नवाचार, स्टार्टअप और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। दूसरे दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष योग सत्र आयोजित होंगे। आमजन के लिए प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।