जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरूण चतुर्वेदी ने कहा है कि कोटा में राहुल गांधी का आना नीट के नाम पर एक बड़ी नौटंकी देखने का अवसर है। आज जब देश विभिन्न विषयों को लेकर उत्साह के साथ खड़ा है। तब कांग्रेस पार्टी के नेताओं और राहुल गांधी ने कोटा कार्यक्रम में अपने वक्तव्य से देश में अशांति का वातावरण खड़ा करने का प्रयास किया है। डॉ. अरूण चतुर्वेदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों से बड़े स्तर पर मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। राहुल गांधी बताएं 2014 से पहले देश में मेडिकल कॉलेजों और आईआईटी में कितनी सीटें थी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस तरह के कार्यक्रमों के जरिए असंतोष खड़ा करके कांग्रेस के लिए रास्ता निकालना चाहते हैं। जिस तरह का प्रयास वह कर रहे हैं, इससे युवाओं के मन में भविष्य को लेकर अनिश्चितता पैदा होगी। राहुल गांधी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करके देश को पीछे ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। डॉ. अरूण चतुर्वेदी ने राहुल गांधी के छात्रों के सामने दिए गए वक्तव्य को भ्रम फैलाने की असफल कोशिश बताते हुए कहा है कि वर्ष 2014 में देश में 384 मेडिकल कॉलेज थे, आज 800 से ज्यादा हैं। 2014 में लगभग 51,000 एमबीबीएस की सीटें थी, आज 1 लाख 28 हजार से ज्यादा हैं। 2014 में यूनिवर्सिटी की संख्या 450 थी, आज 1100 से ज्यादा है। 2014 में मात्र 7 एम्स थे, आज 23 एम्स हैं। 2014 में 16 आईआईएम थे, आज 23 आईआईएम हैं। 2014 में आईआईटी की संख्या 12 थी, आज 23 आईआईटी हैं। राहुल गांधी इन आंकड़ों पर गौर करके बताए कि उनके शासन में स्थिति क्या थी और आज क्या है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


