ब्लाक परिसर में सीसी कैमरा खराब, अराजकतत्वों का लगता है जमावड़ा
June 15th, 2026 | Post by :- | 135 Views

महराजगंज (एके जायसवाल), बृजमनगंज विकास खंड कार्यालय परिसर में सीसी टीवी कैमरा खराब होने से इन दिनों शाम ढलते ही अराजकतत्वों का जमावड़ा लग जाता है।

विकास खंड कार्यालय परिसर में लगा कैमरा महीनों से खराब पड़ा हुआ है। जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। कैमरा खराब होने का फायदा उठा कर प्रतिदिन ब्लाक परिसर में अराजकतत्व पहुंच कर नशे का सेवन करने के साथ उत्पात मचाते है जिससे अगले दिन कर्मचारियों के पहुंचने पर परिसर में गंदगी देखने को मिलती है।

कैमरा खराब होने से अराजकतत्वों का पहचान नहीं पाता और कार्रवाई से बच जाते है। आए दिन शाम ढलते ही अराजकतत्वों के उत्पात से ब्लाक कर्मी भी परेशान है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।