महराजगंज (एके जायसवाल), बृजमनगंज थाना क्षेत्र के विजयसलहिया में सरकारी भूमि पर दिवाल निर्माण को लेकर रविवार शाम दो पक्ष आपस में भीड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया। सोमवार सुबह दुबारा विवाद हो गया जिसमें एक पक्ष द्वारा नवनिर्मित बाउंड्रीवाल गिरा दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने 10 महिला समेत 24 लोगों को पकड़ थाने ले गई।
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि दो पक्षों में भूमि विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है एक पक्ष द्वारा बाउंड्रीवाल निर्माण का दूसरे पक्ष द्वारा विरोध करते हुए ढहा दिया गया। जिसको लेकर विवाद हुआ। रमेश की पत्नी रीता की तहरीर पर पंचम पक्ष के तीन व अज्ञात के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही विवाद में 10 महिला सहित कुल 24 लोगों का शांति भंग में चालान किया गया।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


