जद्दोजहद के बाद कॉकरोच जनता पार्टी को पुलिस प्रशासन से मिली अनुमति (सोमवार को शहीद स्मारक पर होगा कॉकरोचों का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन)
June 15th, 2026 | Post by :- | 39 Views
जद्दोजहद के बाद कॉकरोच जनता पार्टी को पुलिस प्रशासन से मिली अनुमति   (सोमवार को शहीद स्मारक पर होगा कॉकरोचों का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन)

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा सोमवार को जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा काफी जद्दोजहद के करने के बाद अनुमति प्रदान कर दी गई है। प्रशासन ने कॉकरोच जनता पार्टी को दोपहर 3 बजे से प्रदर्शन करने की अनुमति दी गई है।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बताया कि यह प्रदर्शन युवाओं, विद्यार्थियों, अभिभावकों और आम नागरिकों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर आयोजित किया जा रहा है। बढ़ती बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाएं, भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, युवाओं के साथ हो रहे अन्याय तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम के संयोजक दीपक बालियान ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाला संगठन है और पार्टी द्वारा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से अपनी बात रखने का निर्णय लिया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों एवं शर्तों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक शांति बनाए रखने में पार्टी कार्यकर्ता प्रशासन का पूरा सहयोग करें। मीडिया इंचार्ज अभिषेक जैन बिट्टू ने बताया कि सोमवार को होने वाले प्रदर्शन में पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके, राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका, प्रमुख शिक्षाविद् सोनम वांगचुक, स्वतंत्रता सेनानी 101 वर्षीय पूर्व सांसद पं रामकिशन के बेटे संजय, प्रदर्शन संयोजक दीपक बालियान, रेखा शर्मा, रोशन मुंडोतिया, गीगराज जोड़ली सहित प्रदेशभर से बड़ी संख्या में युवा, अभिभावक, विद्यार्थी और सामाजिक कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग लेंगे। कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रदेशभर के जागरूक नागरिकों, युवाओं और अभिभावकों से अपील की है कि वे लोकतांत्रिक अधिकारों और जनहित के मुद्दों के समर्थन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी आवाज बुलंद करें।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।