लोडिंग वाहन का पीछा कर वाहन के अन्दर से रूपये चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश
June 15th, 2026 | Post by :- | 121 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस आयुक्त जयपुर आयुक्तालय श्री सचिन मितल आई.पी.एस. ने बताया की पुलिस थाना गलतागेट जयपुर उत्तर क्षेत्र में लोडिंग वाहन का मोटर साइकिल से पीछा करते हुये तीन अज्ञात शख्सो ने वन विहार इलाके से लोडिंग वाहन के अन्दर से 5,70,175/- रूपयो की चोरी की घटना को अंजाम दिया जिसकी गंभीरता को मध्य नजर रखते हुये पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री करन शर्मा आई.पी.एस. को थाना गलतागेट जयपुर में लोडिंग वाहन के अन्दर से रूपयें चोरी की घटना के शीघ्र खुलासे हेतु निर्देशित किया। जिस पर पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर के निर्देशानुसार श्री नीरज पाठक अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन में एवं श्री आदित्य पूनियां सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज जयपुर उत्तर के नेतृत्व में श्री धर्म सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना गलतागेट जयपुर उत्तर की एक टीम का गठन किया गया। दिनांक 02-06-2026 को थाना गलतागेट जयपुर उत्तर में वन विहार में लोडिंग वाहन के अन्दर से अज्ञात चोरो ने वाहन का पिछा करते हुये वाहन के अन्दर से 5,70,175/- रूपये चोरी कर लेने पर अभियोग संख्या 147/2026 धारा 305 (बी), 112 (2) भारतीय न्याय संहिता 2023 में पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान आरम्भ किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस पास व जयपुर शहर के सैंकडो कैमरे चैक किये जाकर उनका विश्लेषण करते हुये मुखबीर खास की इतला के आधार पर दिनांक 11-06-2026 को मुल्जिमान महेन्द्र कुमार बैरवा, राहुल जाटव व जतिन मनमानी उर्फ गंजु को घटना के प्रयोग में ली गयी मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।