भाजपा सरकार में धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहर के विकास को मिली गति: प्रभारी मंत्री
June 13th, 2026 | Post by :- | 65 Views

महराजगंज (एके जायसवाल), लेहड़ा मंदिर परिसर में शनिवार को प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने पहुंच कर दर्शन किया साथ ही मंदिर का जीर्णोद्धार व विकास कार्यों का जायजा लिया।

प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने मंदिर में पहुंच कर दर्शन व पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया। जिसमें धर्मशाला निर्माण, घाट पर सीढ़ियों के निर्माण, गेट का निर्माण तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन को नई गति मिली है। मंदिर प्रांगड़ का यह कायाकल्प न केवल श्रद्धालुओं की आस्था को और सशक्त करेगा, बल्कि क्षेत्र के पर्यटन, रोजगार एवं विकास को भी नई ऊंचाइयां प्रदान करेगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र गौतम, सीओ बसंत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, नितेश मिश्रा, ग्राम प्रधान रमेश अग्रहरी, गुलाब चौरसिया, रविंद्र यादव, सतरजीत, रामशिला चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।