महराजगंज (एके जायसवाल), बृजमनगंज में शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नवनाथ प्रसाद ने सीएचसी, एक निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर व निजी अस्पताल का निरीक्षण किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीएचसी बृजमनगंज में शिफ्ट हुए वैक्सीनेशन का निरीक्षण किया। जहां पर व्यवस्थित मिला। रेलवे स्टेशन रोड स्थित शैली अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंचे जहां पर सेंटर तो खुला मिला लेकिन मरीज, स्टाफ व संचालक फरार मिले। मशीने ढक कर सेंटर संचालक फरार हो गया। बिना चिकित्सक व बिना मानक के संचालित शैली अल्ट्रासाउंड सेंटर कार्रवाई के डर से सीएमओ के पहुंचते ही संचालक समस्त स्टाफ के साथ सेंटर छोड़ फरार हो गए।
जीवन ज्योति हॉस्पिटल पहुंचे जहां पर कोई मरीज और चिकित्सक नहीं मिले।
नगर पंचायत बृजमनगंज क्षेत्र में नगरीय मरीजों की सुविधा के लिए नगर के कस्बे में ओपीडी सेंटर शुरू करने के लिए भवन की तलाश के लिए सीएमओ डा. नवनाथ प्रसाद चेयरमैन राकेश जायसवाल से मिले। सीएमओ ने नगर क्षेत्र में भवन उपलब्ध करवाने के लिए वार्ता किया।
सीएमओ ने कहा कि डा. नवनाथ प्रसाद ने कहा कि सीएचसी पर वैक्सीनेशन व्यवस्थित मिला। शैली अल्ट्रासाउंड सेंटर खाली मिला। अस्पताल पर कुछ कर्मचारी मिले लेकिन चिकित्सक और मरीज नहीं मिले। सुधार करने के लिए चेतावनी दी गई है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


