जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से 15 जून को जयपुर के शहीद स्मारक पर दोपहर 3 बजे विशाल एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस प्रदर्शन में छात्र, अभिभावक, बेरोजगार युवा, शिक्षक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
पिंकसिटी प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका, प्रदर्शन इंचार्ज दीपक बालियान, मीडिया इंचार्ज अभिषेक जैन बिट्टू और दलित एक्टिविस्ट रोशन मुड़िया ने बताया कि प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में सुधार, भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक पर रोक, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ आवाज़ उठाना है।
वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को लंबे समय से उनके मूल मुद्दों से भटकाया गया है, जबकि शिक्षा, रोजगार और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था आज सबसे बड़ी जरूरत है। संगठन ने नीट विवाद, भर्ती घोटालों और शिक्षा संस्थानों में बुनियादी सुविधाओं की कमी पर भी चिंता जताई। प्रदर्शन इंचार्ज दीपक बालियान ने बताया कि पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। संगठन ने प्रदेशभर के युवाओं और नागरिकों से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


