गोरखपुर (एके जायसवाल), प्रदेश के विधानसभा चुनावी रणनीति तय करने के लिए गुजरात एवं महाराष्ट्र लाॕबी यूपी में सरकार बनाने नहीं पिछड़े वैश्यों, मध्यम एवं छोटे व्यापारियों को छलने आई है। उत्तर प्रदेश के लोग बड़ी संख्या में महाराष्ट्र गुजरात में बड़े कारोबारी है उनके परिवार के लोगों या उनके रिस्तेदारों को चुनाव लड़ाने की नीयत से गुजरात एवं महाराष्ट्र से लोगों को भेजा गया है पिछले लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र के व्यापारी को यूपी में टिकट दिया गया था तर्क यह था यूपी के रहने वाले हैं सर्वविदित है।
ऐसा लगता है यूपी में भाजपा मे निष्ठावान कार्यकर्ताओं की टोटा कमी पड़ गया है भाजपा के रणनीतिकार संघ एवं भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व ने मिलकर प्रभारी और पर्यवेक्षक गुजरात एवं महाराष्ट्र से भेजा है। जबकि किसी भी प्रान्त से भेजा जा सकता था किन्तु गुजरात और महाराष्ट्र लाॕबी से प्रधानमंत्री के एक-एक दावेदारों की बड़ी चर्चा है। दोनों लाॕबी नहीं चाहते हैं कि यूपी से किसी की भी मजबूत दावेदारी प्रधानमंत्री के लिए सुनिश्चित हो जाए इसलिए गुजरात और महाराष्ट्र से यूपी भेजा गया है।
यूपी के लोगों के साथ विशेषकर पिछड़े वैश्यों के पूर्वाचल मे मेरे समाज को 2014, 2019 एवं 2024 के लोक सभा चुनावों मे एक भी टिकट नही दिया ऐही हाल विधानसभा एवं नगरीय चुनाव मे महापौर एवं जिला पंचायत अध्यक्षों तथा टाऊन एरिया मे कमोवेश वैश्यों को टिकट देने मे उपेक्षा हुई। इस बार यूपी वाले मुह-तोड़ जवाब देने के लिए तैयार बैठे हैं। इसबार प्रधानमंत्री की कुर्सी पर उत्तर प्रदेश से कोई सांसद चाहे इंडिया गठबंधन का हो या चाहे एनडीए गठबंधन का सांसद प्रधानमंत्री बनना सुनिश्चित है। उक्त ब्यान अखिल भारतीय कलवार कलाल कलाल जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय महासचिव ध्रुवचन्द जायसवाल ने जारी की।
ध्रुवचन्द जायसवाल ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में वैश्य बाहुल्य 90 सीटों पर सिर्फ वैश्य प्रत्याशी को ही समर्थन दिया जायेगा चाहे वह किसी दल का प्रत्याशी हो या किसी वैश्य समाज के संगठन द्वारा खड़ा किया प्रत्याशी हो या वैश्य समाज के किसी भी महासभा या संगठन द्वारा वैश्य प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा उसे ही महासभा समर्थन देगी वैश्य समाज अब बधुआ मजदूर की तरह किसी के पक्ष में मतदान नहीं करेगा शीघ्र ही वैश्य समाज का एक बैठक लखनऊ में होगी वैश्य समाज के वह लोग जो चुनाव मे वैश्यों को अपनी संख्या अनुसार हिस्सेदारी दिलाने के पक्ष मे कार्यरत है वह प्रमुख लोग बैठक में भाग लेंगे बैठक मे सबकी सहमति से कोई एक संगठन के बैनर के तले सभी वैश्य बन्धु 2027 के विधानसभा चुनाव मे सिर्फ वैश्य प्रत्याशी के पक्ष में ही मतदान करने केलिए सभी संगठनों के प्रमुखों की एक संयुक्त रुप से अपील करने पूर्वांचल के सभी जिलों मे जायेगी।
वैश्य बाहुल्य विधानसभा मे पहला चरण वैश्य जनजागरण अभियान चलाएगी विशेष कर पिछड़े वैश्य कलवार, तेली, भूज, कानू ,कसौधन, वैश्य हलुवाई, कसौधन, अग्रहरि सहित सभी वैश्यों का सहयोग लिया जाएगा।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


