नगर पंचायत बृजमनगंज के इन वार्डों में कल बहाल होगी विद्युत सप्लाई
September 27th, 2026 | Post by :- | 96 Views

महराजगंज (एके जायसवाल)। नगर पंचायत बृजमनगंज के क्षेत्र में तीन दिन से हो रही तेज बारिश और आंधी से कई स्थानों पर विद्युत पोल व ट्रांसफार्मर गिर कर क्षतिग्रस्त हो गए। जिसके वजह से क्षेत्र में 48 घंटे तक आपूर्ति ठप रही।

नगर पंचायत बृजमनगंज क्षेत्र में कर्मचारियों के अथक प्रयास से कस्बे की आपूर्ति रविवार दोपहर में बहाल हो गई। जबकि अधिकांश वार्डो की सप्लाई बहाल नहीं हो सकी है। नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर, वार्ड नंबर 3 गौतमबुद्ध नगर, वार्ड नम्बर 6 आजाद नगर, वार्ड नम्बर नौ पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, वार्ड नम्बर 10 अहिल्या बाई नगर, वार्ड नम्बर 11 भगतसिंह नगर की आपूर्ति बहाल हेतु अवर अभियंता अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रयास किया लेकिन कुछ कार्य शेष रह गया। सोमवार दोपहर तक सप्लाई बहाल होने की संभावना है।

अवर अभियंता अमरेंद्र कुमार ने बताया कि कर्मचारी बारिश के दौरान ही फाल्ट को सही करने में लगे हुए थे। जहां फाल्ट सही हो गया वहां सप्लाई बहाल हो गई है। जबकि नगर पंचायत के कुछ वार्डों में कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है वहां की आपूर्ति सोमवार दोपहर तक बहाल कर दी जाएगी।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।