राजस्थान

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अंतर्गत विशेष व्याख्यान एवं लघु फिल्म प्रदर्शन आयोजित

बीकानेर ( रामलाल लावा ) राजकीय विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बीकानेर में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अंतर्गत सोमनाथ मंदिर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया तथा एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर भगवानाराम विश्नोई ने सोमनाथ मंदिर की पौराणिक कथा एवं उसके ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सोमनाथ मंदिर भारतीय संस्कृति, आस्था एवं स्वाभिमान का प्रतीक है।
इस अवसर पर महाविद्यालय की सहायक आचार्य श्रीमती शोभा जाजड़ा द्वारा ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ विषय पर व्याख्यान दिया गया। उन्होंने सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास तथा भारतीय सांस्कृतिक चेतना में उसके महत्व को विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय का शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा तथा सभी ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *