महराजगंज (एके जायसवाल), लार्ड कृष्णा इंटरमीडिएट कालेज भगतपुर पश्चिम बृजमनगंज के छात्र छात्राओं ने यूपी बोर्ड परीक्षा में एक फिर अपना परचम लहराया। हाईस्कूल में ब्रह्मानंद 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान जबकि अभिषेक 91.5, अंशिका 89, सुनैना 80.5, नीतू 80.33 प्रतिशत अंक हासिल किया।
इंटरमीडिएट में शिव 91.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय प्रथम स्थान व अनंत त्रिपाठी 89, अब्दुल 88.2, कृष्णा यादव 83.3, आराध्या चौधरी 80.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। छात्र छात्राओं की सफलता पर प्रबंधक कमलेश पांडेय, प्रधानाचार्य सतीश चंद्र विश्वकर्मा ने शुक्रवार को मेधावियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


