उत्तर प्रदेश

हाईस्कूल में प्रियंका व इंटरमीडिएट में सृष्टि ने किया विद्यालय टॉप

महराजगंज (एके जायसवाल), पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कालेज बरगाहपुर में शुक्रवार को यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को माला पहना व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

हाईस्कूल में प्रियंका चौरसिया ने 91.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। गरिमा 91.16, बबीता 90.33, मंगेश गुप्ता 90, अंशिका यादव 89.67, सादिया रियाज 89.33, राजलक्ष्मी 89.33, संध्या यादव 89.16, स्मिता 88.33, राजकुमारी 88.33, अलका 88, मुकेश वरुण 88, आशीष 87.66, अनुराधा 87.5, साक्षी 87.33, दीपांजलि 87.33, शिवानी 87.33, अनुष्का 87.33, अंशिका विश्वकर्मा 86.83, शाहिना 86.66, आयुष 86.5, बृजेश 86.83, महिमा धावक 86, आंचल 86 अनुराधा 86, खुशी 85.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
इंटरमीडिएट में सृष्टि यादव ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। शुभम गौंड 88.4, प्रीति यादव 86.4, अंकित गुप्ता 86.2, उत्कर्ष मौर्य 85, सोनिया विश्वकर्मा 84.8, प्रिया यादव 84.2, सीमा यादव 83.8, सानिया 83.6, सौम्या 83.02, अमित यादव 82.4, पूजा 81.8, सपना प्रजापति 81.2, साक्षी वर्मा 81.4 , संतोषी 80.8, पायल पटवा 80.4, मनोरमा 80.2, मांसी 80.1, सुमन 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य आरपी वर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत और अनुशासन से ही सफलता प्राप्त होती है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *