महराजगंज (एके जायसवाल)। बृजमनगंज के सॉल्यूशन कोचिंग क्लासेज के छात्र छात्राओं ने यूपी बोर्ड परीक्षा ने अपना परचम लहराया।
छात्र छात्राओं की सफलता पर शिक्षकों ने शुक्रवार को मेधावियों को पुरस्कृत करते हुए सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया।
कोचिंग में अध्यनरत इंटरमीडिएट के छात्र शुभम गौड़ 88.4, सौम्या गौड़ 83.2, साक्षी वर्मा 81.2, मनीष प्रजापति 80,शिवांगी 79.2, उत्कर्ष 77.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर के क्षेत्र का नाम रोशन किए।
बेहतर अंक प्राप्त करने पर छात्र छात्राओं को भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता विवेक सिंह, जीव विज्ञान के प्रवक्ता लोकेश राय व युवा पत्रकार आशीष जायसवाल द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
विवेक सिंह ने कहा कि कठिन परिश्रम से ही सफलता अर्जित की जा सकती है। किसी एक विषय पर ध्यान न दे कर सभी विषयों का निरंतर अभ्यास करने से सफलता मिलने में आसानी होती है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


