भाजपा सभासद ने अपने ही पार्टी के चेयरमैन पर लगाया पार्टी के नीतियों के विरुद्ध कार्य करने का आरोप
महराजगंज (एके जायसवाल)। नगर पंचायत बृजमनगंज के एक भाजपा सभासद ने भ्रष्टाचार, मनमानी व सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए अपने ही पार्टी के नगर पंचायत अध्यक्ष विरुद्ध कार्रवाई मांग को लेकर ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी को पत्र सौंपा।
नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर चार स्वामी विवेकानंद नगर की भाजपा सभासद कंचन लता यादव के प्रतिनिधि सन्नी यादव ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष व ईओ द्वारा समस्त विकास कार्यों में भ्रष्टाचार कर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री की छवि धूमिल करने के साथ ही भाजपा की नीतियों के विरुद्ध कार्य किया जा रहा है।
नगर में सभी कार्य गुणवत्ता विहीन किया जा रहा है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार व 12 में निर्मित पानी की टंकी शोपीस साबित हो रही है। इसका निर्माण कर केवल सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। वार्ड नंबर 14 कलवारगढ़ व वार्ड नंबर नौ ठाकुर द्वारा परिसर में स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण के नाम अनिमितता की गई।
खर्च के सापेक्ष में जमीनी स्तर पर काफी कम कार्य करवाया गया है।अध्यक्ष व ईओ द्वारा पद का दुरुपयोग कर तीन सभासदों के पुत्रों को कार्यालय में आउटसोर्सिंग के माध्यम से नौकरी दी गई।
बार बार मनमानी तरीके से एक ही फर्म से सारा कार्य कराए जाने से टेंडर प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे है। साथ ही एक सभासद के पुत्र के फर्म पर समस्त आयोजनों का मनमाने तरीके से भुगतान कराया जाता है।
नगर पंचायत द्वारा मनमानी तरीके से वार्ड नंबर चार में काली माता के स्थान के पास पानी की टंकी का निर्माण करने का प्रयास किया रहा। जिससे ग्रामीणों में धार्मिक आयोजनों बाधा उत्पन्न होने को लेकर आक्रोश व्याप्त है।
भाजपा के सभासद ने मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, मंडलायुक्त व जिलाधिकारी को पत्र भेज उच्चस्तरीय जांच कर कार्रवाई की मांग की।
सभासद प्रतिनिधि सन्नी यादव, मुन्नू, अग्रसेन, लक्ष्मण, रामकुमार, भुआल, रामजीत, ओमप्रकाश, सुशांत, रितेश, आदित्य नीरज, मनजीत, प्रमोद, छेदी, संदीप, शुभावती सहित अन्य मौजूद रहे।





