महराजगंज (एके जायसवाल), स्नातक व परास्नातक के छात्रों के आशीर्वाद समारोह का आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया गया। बंगला चौराहा के ब्रह्मपुरकुटी स्थित मोती प्रसाद पीजी कालेज में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाना रहा।
मुख्य अतिथि अंबेडकरनगर की न्यायिक मजिस्ट्रेट शशि प्रभा चौधरी ने कहा कि शिक्षा द्वारा ही राष्ट्र व समाज का विकास संभव है। अनुशासन, निरंतर परिश्रम व आत्मविश्वास से ही सफलता हासिल को जा सकती है। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर परीक्षा में सम्मिलित होने की सलाह दी। छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विशिष्ट अतिथि प्रबंधक रामाज्ञा चौधरी, संचालक प्रदीप चौधरी, प्राचार्य डा. अमित कुमार सिंह, डा. कमलेश यादव, श्रीकांत मणि त्रिपाठी, दिनेश कुमार, परशुराम चौरसिया, अफसर अली, प्रतिमा त्रिपाठी, अर्पिता विश्वकर्मा, तेजप्रताप सिंह, उबैदुल्ला खान, जावेद अहमद खान सहित अन्य मौजूद रहे।





