वार्षिक परीक्षा के मेधावियों को किया गया पुरस्कृत
April 3rd, 2026 | Post by :- | 33 Views

महराजगंज, (एके जायसवाल)। जीएस नेशनल पब्लिक स्कूल बृजमनगंज में गुरुवार को वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

प्रबंधक नवीन सिंह ने कहा कि शिक्षकों के मेहनत व छात्रों की लगन से सफलता मिलती है। प्रधानाचार्य पूनम श्रीवास्तव ने परिणाम घोषित करते हुए सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अतिथि के रूप मे उपनिरीक्षक निरंजन राय, महिला उपनिरीक्षक प्रिया वर्मा, अर्चना यादव, पीएसएम पीजी कालेज के प्राचार्य अशोक भारतीय, फरेन्दा के समाज सेवी प्रियांशू सिंह निदेशक विकास सिंह ने मेधावियों को पुरस्कृत किया।

प्री प्राईमरी से यूकेजी में प्रज्ञा श्रीवास्तव ने 99.89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया । प्राथमिक वर्ग मे कक्षा तृतीय की छात्रा साबरीन खातून ने 98.56 प्रतिशत अंत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग मे कक्षा सातवी के छात्र मयंक वर्मा ने 99.56 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।