विचित्र वीर हनुमान पंडेश्वर महादेव मन्दिर में धूमधाम से मनाया गया हनुमानजी का जन्मोत्सव
April 13th, 2025 | Post by :- | 129 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । राजधानी जयपुर के जयसिंह पूरा खोर क्षेत्र में सब्जी मंडी पंडा की प्याऊ स्थित विचित्र वीर हनुमान पंडेश्वर महादेव मन्दिर में पण्डित महंत सत्यनारायण शर्मा के सानिध्य में व भक्तों के सहयोग से धूमधाम से व श्रद्धाभाव के साथ शनिवार को हनुमान जनमोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। हनुमान मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था। सुबह से ही हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हनुमान जी जन्मोत्सव पर मन्दिर में सुंदरकांड व महाआरती का आयोजन किया गया जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु हनुमान जी की महाआरती में शामिल हुए। हनुमान जी को श्रद्धालुओं ने गुड़ चने मिठाई लड्डू का भोग लगाया तो दूसरी तरफ भगवान हनुमान जी को सिंदूर व चोला भी चढ़ाया गया। श्रद्धालु हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करते भी नजर आये। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालु प्रसाद चढ़ाने के लिए पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान हनुमानजी को प्रसाद चढ़ाकर तो कोई नारियल चढ़ाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया। देर रात तक श्रद्धालु वीर हनुमान के भक्ति में डूबे रहे।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।