जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त, जयपुर उत्तर श्री करन शर्मा (आई.पी.एस.) ने बताया कि दिनांक 25.01.2026 परिवादी श्रीमती अन्जु देवी पत्नी श्री राजेन्द्र कुमार टेकर उम्र 52 साल निवासी कृष्णा हॉस्पिटल के आगे सागर रोड थाना आमेर जयपुर ने पुलिस थाना ब्रह्मपुरी पर दिनांक 23.01.2026 को रामगढ रोड से आमेर जाने के लिये टेक्सी में बैठ कर जाने के दौरान अपनी गले की चैन चोरी हो जाने के सम्बध में रिपोर्ट पेश की। आदि रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 21/2026 अन्तर्गत धारा 303 (2) भारतीय न्याय संहिता 2023 दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्री नीरज पाठक, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन एवं श्री सुरेन्द्र सिंह राणावत, सहायक पुलिस आयुक्त आमेर जयपुर के निर्देशन एवं थानाधिकारी ब्रह्मपुरी हेमन्त जनागल पु०नि० के नेतृत्व में पुलिस थाना ब्रह्मपुरी की स्पेशल टीम तथा जि०वि०शा० से श्री साबिर खां उ०नि० की एक विशेष टीम गठित की गयी। जिनके द्वारा पारम्परिक पुलिसिंग व आसूचना संकलन के आधार पर जयपुर शहर में ऑटो रिक्शा में धूम कर सवारियों को ध्यान भटकाकर कटर से काटकर गहने चुराने वाली गुजराती गैंग का खुलासा किया गाया। साथ ही इस गैंग के मुख्य सरगना अरविन्द धन्ना उर्फ राठौड को दिनांक 28.02.2026 को जयपुर से बापर्दा गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अभियुक्त अरविन्द धन्ना उर्फ राठौड ने जयपुर शहर में ब्रह्मपुरी, शिप्रापथ तथा मानसरोवर में अपनी गैंग द्वारा ऑटो रिक्शा में बैठी सवारियों के गहने काटकर चुराना स्वीकार किया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया एक सोने का कंगन बरामद किया गया है। आरोपी को आज दिनांक 01.03.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। अभियुक्त से जयपुर शहर की अन्य वारदात, चोरी के माल, ऑटो रिक्शा तथा गिरोह के अन्य सदस्यों के सम्बंध में अनुसंधान जारी है।





