7960 नशीली गोलियों सहित एक युवक गिरफ्तार
March 5th, 2026 | Post by :- | 14 Views
7960 नशीली गोलियों सहित एक युवक गिरफ्तार

गजसिंहपुर,(यश कुमार)। श्रीगंगानगर पुलिस अधीक्षक डॉ अमृता दुहन के निर्देशन पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी राजेन्द्र कुमार उर्फ गिगी पुत्र राजकुमार अरोड़ा 55 वर्ष वार्ड नम्बर दो निवासी गजसिंहपुर को गिरफ्तार किया गया आरोपी के कब्जे से 7960 नशीली गोलियां बरामद की गई यह कारवाई स्थानीय थाना अधिकारी व प्रशिक्षु आरपीएस सुरेश बिश्नोई के नेतृत्व में एएसआई गुल्ला राम मीणा ने पुलिस जाब्ते के साथ गश्त के दौरान की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7960 नशीली गोलियां बरामद हुई जिसकी सूचना ड्रग्स इंस्पेक्टर सुखदीप कौर को दी गई ड्रग्स इंस्पेक्टर के आने के बाद पुलिस थाना गजसिंहपुर व ड्रग्स इंस्पेक्टर ने राजेन्द्र कुमार उर्फ गिगी के विरुद्ध सयुंक्त कार्यवाही की इससे पहले भी स्थानीय पुलिस थाना की तरफ से तीन आरोपियों को 2000 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया गया था इस कार्यवाही में एएसआई गुल्ला राम, एचएम ईश्वर सिंह, अम्बा लाल, पवन सहारण एव मांगी लाल बिश्नोई की अहम भूमिका रही ।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।