माता गुजरी कन्या उत्थान समिति के तत्त्वाधान में 16वां सामूहिक कन्याओं का विवाह संपन्न : 10 कन्याओं की हुई विदाई
गजसिंहपुर,(यश कुमार) । माता गुजरी कन्या उत्थान समिति चरनोली द्वारा आयोजित 16वां सामूहिक कन्याओं का सामूहिक विवाह रविवार को संपन्न हुआ।यह आयोजन स्थानीय गुरुद्वारा सिंह सभा प्रांगण में संपन्न हुए समिति के आयोजक पूर्व सरपंच अवतार सिंह मान ने बताया कि इस वार्षिक सामूहिक विवाह समारोह आयोजन में क्षेत्र वासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया दशमेश कब्बड्डी क्लब ने 11हजार की नकद राशि तथा कुछ अन्य संस्थाओं प्रतिष्ठानों ने भी कन्याओं के इस विवाह में आर्थिक सहयोग के साथ सामान इत्यादि का सहयोग किया पूर्व सरपंच अवतार सिंह मान ने बताया कि पिछले एक महीने से गांव गांव व कस्बे में समिति कार्यकर्ता जनसंपर्क कर लोगों को इस विवाह व रक्तदान के लिये प्रेरित कर रहे थे व इस शिविर में स्थानीय चिकित्सालय टीम ने भी अपना पूरा सहयोग किया इस आयोजन में बारात स्वागत व चाय-नाश्ता व भोजन पश्चात 10 कन्याओ की शादी का आयोजन उनके धर्म व रिति-रिवाज अनुसार किया गया इसमें 6 कन्याओं के श्री गुरू ग्रंथ साहिब की मर्यादा अनुसार आनंद कारज व 4 कन्याओ के हिंदू रिति-रिवाज अनुसार हवन व वेदी पर फेरे करवायें गये ये कन्यायें न केवल गजसिंहपुर बल्कि श्रीकरणपुर व श्रीविजयनगर क्षेत्र की भी थी तथा वर पक्ष गजसिंहपुर क्षेत्र के अलावा पदमपुर, श्रीकरणपुर क्षेत्र से पहुंचे थे अवतार सिंह मान ने बताया कि सभी कन्याओं को विधी विधान से आशीर्वाद व यथायोग्य सामान देकर विदा किया गया इस विदाई में कस्बेवासियों की भी आंखें नम हो गई इस अवसर पर श्रीगंगानगर से यातायात व महिला थाना व एससी-एसटी सेल प्रभारी उप पुलिस अधिक्षक विष्णु खत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष चमकौर सिंह, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष मंगत शर्मा तथा राजाराम लेगा व अनेकों पूर्व पार्षद भी उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में कस्बे के जिन नागरिकों का मुख्य सहयोग रहा कार्यक्रम आयोजक पूर्व सरपंच अवतार सिंह मान ने सभी का आभार व्यक्त किया माता गुजरी कन्या उत्थान समिति प्रत्येक वर्ष इस सामूहिक कन्याओं के विवाह का आयोजन करती है न केवल इस कस्बे बल्कि आस-पास गांवों के भी लोग भी इसको सफल बनाने में सहयोग करते हैं इस आयोजन में सुमेश गुप्ता, रमेश शर्मा, गुरजीत सिंह, मेज़र सिंह, सुनील बाघला, स्वर्ण सिंह,पंकज गंभीर, नंदकिशोर, इन्द्रजीत सिंह, सुरेंद्र राजपूत, वीरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, जिम्मी डंग इत्यादि अनेकों नागरिकों व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भी अपना सम्पूर्ण सहयोग दिया।





