जरूरतमंद कन्याओं के सामुहिक विवाह व रक्तदान शिविर का आयोजन 1 मार्च को
February 24th, 2026 | Post by :- | 1 Views
जरूरतमंद कन्याओं के सामुहिक विवाह व रक्तदान शिविर का आयोजन 1 मार्च को

गजसिंहपुर,(यश कुमार)। माता गुजरी जी कन्या उत्थान समिति एक एफएफबीए के तत्वावधान में 1 मार्च रविवार को कस्बे के गुरुद्वारा सिंह सभा में गरीब एवं जरूरतमंद कन्याओं का 16 वें सामूहिक विवाह का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया जा रहा है आयोजनकर्ता पूर्व सरपंच अवतार सिंह मान ने बताया कि समिति की ओर से लगातार 15 वर्षों से 10 से अधिक कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन करवाया जा रहा है 1 मार्च को सुबह 10 बजे बारात का गजसिंहपुर के इलाकावासीयो द्वारा स्वागत किया जाएगा भोजन आदि की व्यवस्था गुरुद्वारा सिंह सभा में रहेगी हर वर्ष कन्याओं की शादी को लेकर इलाकावासियों में उत्सुकता बनी रहती है वहीं तन मन धन के साथ इस सामाजिक कार्यक्रम में बढ़- चढकर भागीदार बनने का सौभाग्य प्राप्त होता है इसके साथ ही समिति द्वारा द्वितीय रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा ।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।