हरियाणा

भाजयुमो ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

कांग्रेस द्वारा इंडिया ऐआई इंपैक्ट समिट में देश की छवि धूमिल करने के विरोध में भाजयूमो में आक्रोश: भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी

लोकहित एक्सप्रेस, यमुनानगर।   24/02/26 :”भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला यमुनानगर जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस के लोगों द्वारा दिल्ली में चल रही इंडिया ऐआई इंपैक्ट समिट में देश की छवि धूमिल करने का जो प्रयास किया गया है उसके सख्त विरोध में भाजयूमो जिला यमुनानगर के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल सैक्टर 17 जगाधरी के बाहर चौराहे पर इकट्ठे होकर कांग्रेस पार्टी सहित कांग्रेसी राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उसका पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर “राहुल गांधी माफी मांगो” , कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद,भारत माता की जय के नारे लगाए। भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने बताया कि विरोध प्रदर्शन के आस पास से गुजरने वाले आम नागरिकों ने भी कांग्रेसियों द्वारा दिल्ली ए आई सम्मिट में किए गए अर्द्ध नग्न प्रर्दशन की निंदा करते हुए कहा कि यह विदेशी देशों के समक्ष अपने देश भारत की बेइज्जती करना है जिसे भारत देश के राष्ट्र भक्त नागरिक कभी सहन नहीं करेंगे, इन्हीं गलत कार्यों की वजह से हरियाणा सहित लगभग पूरे भारत से कांग्रेस का सफाया होता जा रहा है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में 20 से ज्यादा देशों के प्रमुख राजनेता दिल्ली ए आई सम्मिट में हिस्सा लिया है,इस ए आई सम्मिट से हमारे देश में हजारों करोड़ रुपए का विदेशी निवेश आकर्षित होगा जिसका भारत देश के नागरिकों को अत्याधिक लाभ होगा,आज पूरा विश्व भारत की ओर टकटकी लगाए देख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में भारत देश का उज्जवल भविष्य सुरक्षित है। प्रदर्शन में छछरौली, जगाधरी ग्रामीण, जगाधरी शहरी, प्रतापनगर मंडलों के अध्यक्षो के साथ बहुत बडी संख्या में लोग विरोध प्रदर्शन करने के लिए सैक्टर 17 पहुंचे।युवा गौरव गोयल, अमित चौधरी, नकुल गोयल , अंकुश मेहरमाजरा, प्रियंक शर्मा, दीपक शर्मा, कैलाश चंद शर्मा, संदीप राय आदि ने बताया कि युवाओं में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बहुत ज्यादा आक्रोश व्याप्त है, कांग्रेसी प्रदर्शन से देश की साख पर बट्टा लगा है। भाजयुमो कार्यकर्ता देश की इन शान की हिफाजत करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, हमारे लिए राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है।भारत देश पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।

इस दौरान प्रदेश पदाधिकारी पुनीत बिंदल, जिला महामंत्री दीपक शर्मा,चेयरमैन कैलाश चंद शर्मा,अंकुश चौधरी,नकुल गोयल,गौरव गोयल, अमित चौधरी, कृष्ण खदरी, प्रियंक शर्मा,कपिल मनीष गर्ग,के पी चोपड़ा, कुनाल भारद्वाज, जयप्रकाश, मोहित राणा, योगेश कुमार,कर्ण, योगेन्द्र वर्मा आदि मौजूद रहे

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Tarun Sharma Senior Journalist Haryana.