बालाजी के भव्य जागरण का आयोजन 21 फरवरी को
February 18th, 2026 | Post by :- | 32 Views

गजसिंहपुर,(यश कुमार)। बाबा निर्वाण दास जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष में श्री हनुमान मंदिर चित्रकुटी धाम गजसिंहपुर में “एक शाम बालाजी के नाम” कार्यक्रम के तहत बालाजी के भव्य जागरण का आयोजन 21 फरवरी शनिवार को रात्रि 8:15 बजे से प्रभु इच्छा तक होने जा रहा है इससे पूर्व 20 फरवरी शुक्रवार को प्रातः 11:15 बजे से मंदिर प्रांगण में लंगर का आयोजन किया जाएगा पिंगाक्षो पैदल यात्री संघ के कमेटी सेवादारों ने बताया कि इस भव्य जागरण में बाहर से आने वाले सुप्रसिद्ध भजन गायक रोशन प्रिंस व विजय राव पदमपुर के द्वारा बालाजी के भजनों का गुणगान किया जाएगा कमेटी सेवादारों ने समस्त श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि इस भव्य जागरण में अधिक से अधिक संख्या में पहुंकर बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त करें इस आयोजन को लेकर कमेटी द्वारा समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।