छत्तीसगढ़

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भूतेश्वरनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की मंगल कामना की 

✍️ लोकहित एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल गरियाबंद पहुंचे और विश्वप्रसिद्ध Bhuteshwar Nath Mahadev धाम में भगवान शिव का विधिवत दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मरोदा स्थित विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग की मान्यता को संजोए भूतेश्वरनाथ धाम आज धार्मिक आस्था और अटूट विश्वास का प्रतीक बन चुका है महाशिवरात्रि पर उमड़ी हजारों शिवभक्तों और कांवड़ियों की भीड़ इस बात का प्रमाण है कि यहां श्रद्धा से मांगी गई मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं सांसद अग्रवाल ने इसके पूर्व बारूका समीप स्थित Kachna Dhruva Temple में भी पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया इस दौरान पूर्व राजिम विधायक संतोष उपाध्याय, जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन, आशीष शर्मा, सुरेंद्र सोन टेके, विकास साहू, धनराज सागर मयाणी, अमित बखरिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे ज्ञात हो कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल का गरियाबंद क्षेत्र से विशेष लगाव रहा है वे प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां पहुंचकर भगवान भूतेश्वरनाथ की पूजा-अर्चना करते हैं उनके आगमन से समर्थकों में विशेष उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *