चंडीगढ

*मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट ने सिवान, बिहार में पत्रकार पर हमले के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग*

मनोज शर्मा, चंडीगढ़। मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट ने सिवान,बिहार में पत्रकार रमेश सिंह पर हुए गोली हमले के दोषियों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उल्लेखनीय है कि गत 12 फरवरी को सिवान जिले के पचरुखी प्रखंड में पत्रकार रमेश सिंह को देर रात अज्ञात बदमाशों ने पेट में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वे एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन पर हमला किया। उन्हें गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के अध्यक्ष संजय राठी,संयोजक राजेश शर्मा,उपाध्यक्ष शिव कौशिक,शांति गौतम,नीरज कुमार,घनश्याम बागी, मनोज गोयल,विकास शर्मा, संपादक शशि जैन, अरविंद गोयल, सतीश बंसल,अजय पंकिल, आशीष पटियाल,पंकज कतना,संजीव शास्त्री, सुनील कुमार,ज्योति, शिवानी,अजय सूर्य, यादविंदर कुमार ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए बिहार में मीडिया कर्मियों पर लगातार हो रहे हमलों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि राज्य में पत्रकारों के बीच इस तरह के हमलों के कारण व्यापक आक्रोश है। अपने बयान में उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश से इस घटना की तत्काल न्यायिक जांच कराने का आग्रह कर घायल पत्रकार को उचित मुआवजा देने और राज्य में कार्यरत मीडिया पेशेवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।उन्होंने पत्रकार सुरक्षा कानून बनाए जाने की मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की पुरानी मांग दोहराते हुए कहा कि पत्रकारों पर हमलों में जवाबदेही तय करने के लिए यह आवश्यक है। मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट ने इस बर्बर हमले की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *