*पांचवीं की छात्रा हिमानी ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में किया प्रथम स्थान हासिल*
September 27th, 2025 | Post by :- | 0 Views

मनोज शर्मा,चंडीगढ़। हिंदी पखवाडा निबंध लेखन के तहत जिला पंचकूला में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली हिमानी ने प्रथम स्थान हासिल किया है। हिमानी पंचकूला सेक्टर 26 के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय की पांचवीं कक्षा की छात्रा है। इस उपलब्धि के लिये हिमानी को सम्मानित किया गया है। प्रतियोगिता हाल ही में पंचकूला के सभी चार ब्लाक के बीच हुई है।
विद्यालय के प्रिंसिपल संजीव अग्रवाल ने कहा कि हिमानी की सफलता विद्यालय के अन्य विधियार्थियो के लिये प्रेरणा है। उन्होंने बताया कि हिमानी ने कक्षा इंचार्ज नरेश कुमारी के मार्गदर्शन में इस प्रतियोगिता के लिये तैयारी की थी।
हिमानी की उपलब्धि से उसके माता पिता भी बेहद खुश हैं। हिमानी की माता पूजा रानी और पिता कृष्ण वशिष्ठ ने बताया कि हिमानी कविता लेखन भी करती है और उसमें किसी भी चित्र को देख कर उसके बारे लिखने की कला भी है। हिमानी ने कहा कि उसे किताबें पढ़ने का शोक है और मोबाइल में भी वो सिर्फ रचनात्मक कंटेंट ही देखती है। हिमानी बड़ी होकर डाक्टर बनना चाहती है।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।