ऑपरेशन नॉकआउट अभियान के तहत 02 नशा कारोबारियों को गिरफ्तार कर 08.25 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक की गई जप्त
October 2nd, 2025 | Post by :- | 3 Views

जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती राशि डोगरा ड्डी आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है कि श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज, जयपुर श्री राहुल प्रकाश आईपीएस द्वारा एक विशेष अभियान एरिया डोमिनेशन चलाकर आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, जुआ अधिनियम में कार्यवाही करने, स्थायी वारण्टीयों, 335 बीएनएसएस, पीओ, ईनामी अपराधियों को अधिक से अधिक गिरफ्तार करने, धारा 107 बीएनएसएस, राजपासा, एनएसए व पिट एनडीपीएस में कार्यवाही करने तथा सक्रिय अपराधियों की नवीन हिस्ट्रीशीट खोलकर अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए गये थे। इसी कम में आज दिनांक 28.09.2025 को शिक्षण संस्थानों के आस पास के क्षेत्र में संदिग्ध अपराधियों व असामाजिक तत्वों की धरपकड एवं नशा कारोबारियों के विरूद्ध कार्यवाही कर उनकी गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा डॉ तेजपाल सिंह तथा वृत्ताधिकारी जमवारामगढ़ श्री प्रदीप सिंह के सुपरवजिन में तथा थानाधिकारी चन्दवाजी श्री हीरालाल सैनी पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी मनोहरपुर श्री भगवान सहाय पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी सांभरलेक श्री राजेन्द्र कुमार पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी सामोद श्री हनुमान सहाय पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी रायसर श्री हरदयाल उप निरीक्षक, थानाधिकारी आंधी श्री रजवन्त उप निरीक्षक, थानाधिकारी अमरसर श्री केशरदेव उप निरीक्षक के नेतृत्व में करीब 70 पुलिस व RAC के जवानों के साथ 08 पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा अल सुबह निम्स विश्वविद्यालय के आस पास के क्षेत्र नायकों का मोहल्ला में दबिश देकर नशा कारोबारी युगल किशोर नायक के कब्जे से 02.85 ग्राम स्मैक व नशा कारोबारी गैंदीलाल नायक के कब्जे से 05.40 ग्राम स्मैक जप्त कर दोनों को गिरफ्तार किया गया तथा दोनो नशा कारोबारियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा में अलग-अलग दो प्रकरण दर्ज किये गये हैं। इसी प्रकार पुलिस टीमों द्वारा निम्स विश्वविद्यालय के आसपास घूमते हुए 09 संदिग्ध व्यक्तियों को चारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया है। अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा डॉ. तेजपाल सिंह व वृताधिकारी जमवारामगढ़ श्री प्रदीप सिंह तथा थानाधिकारी चन्दवाजी श्री हीरालाल सैनी पुलिस निरीक्षक द्वारा पीजी / हॉस्टल में रहने वाले छात्रों से वार्ता कर नशा से दूर रहने व आपराधिक प्रवृति व नशा कारोबार में लिप्त लोगों के पीजी / हॉस्टल में आने पर सूचित करने एवं नशा के दुष्प्रभावों के बारें में जानकारी दी गयी। इस प्रकार अभियान के दौरान 02 नशा कारोबारियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा में व 09 संदिग्ध व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया है। जयपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा आगे भी अभियान इसी प्रकार जारी रहेगा।

कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे news4himachal@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।