सी.एस.टी. पुलिस आयुक्तालय, जयपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वालों के विरूद्ध थाना ट्रांसपोर्ट नगर पर कार्यवाही
जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस आयुक्त, जयपुर श्री सचिन मित्तल के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स), जयपुर श्री राहुल प्रकाश के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त अपराध, जयपुर श्री अभिजीत सिंह, के निकट सुपरविजन एवं नेतृत्व में C.S.T. आयुक्तालय, जयपुर की टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के संबंध में आसूचना संकलन कर कार्ययोजना बनाते हुए पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर जयपुर पूर्व के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ तस्कर रोहित सांसी पुत्र श्री मुकेश कुमार सांसी को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ स्मैक 06.12 ग्राम जप्त की गई। सीएसटी को पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर ईलाके में खानिया बंधा गोनेर रोड पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने की सूचना पर टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से मादक पदार्थ रखने पर आरोपी रोहित सांसी पुत्र श्री मुकेश कुमार सांसी को गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक 06.12 ग्राम बरामद की गई एवं आरोपी द्वारा बेचान में प्रयुक्त आईफोन-16 प्रो जप्त किया गया। उक्त कार्यवाही के संबंध में पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर जयपुर पूर्व पर प्रकरण सं. 12/2026 घारा 8/21 स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 एवं धारा 111(2) (बी) बी.एन.एस. में दर्ज किया गया।





