जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री करन शर्मा आईपीएस ने बताया कि पूर्व से चालानशुदा अपराधियों/हिस्ट्रीशीटर के द्वारा समय समय पर अपराध कारित किये जाते है। पिछले कुछ दिनों जयपुर शहर में सक्रिय अपराधियों/हिस्ट्रीशीटर द्वारा हत्या, लूट की वारदातों को अंजाम दिया गया है। सक्रिय अपराधियों के द्वारा की जा रही वारदातों से कानून व्यवस्था प्रभावित होने की पूर्ण संभावना को देखते हुए श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय जयपुर आयुक्तालय द्वारा एरिया डोमिनेशन के तहत सक्रिय अपराधियों को सूचीबद्ध कर इनकी गतिविधियों पर नजर रखते हुए प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। एरिया डोमिनेशन के तहत दिनांक 18.01.2026 को श्री नीरज पाठक आरपीएस अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन मे एंव श्री आदित्य पुनिया सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज जयपुर उत्तर के निर्देशन मे श्री सुभाष चन्द यादव पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना रामगंज के नेतृत्व में थाने से टीमें गठित की गई। गठित टीमो द्वारा रामगंज क्षेत्र में निवासरत हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर, गुंडे बदमाशों को चिहिंत कर सुचीबद्ध किया गया एवं आसुचना संकलन करते हुए बेहतर सामंजस्य के साथ कडी मेहनत व लगन से प्रभावी कार्यवाही करते हुए चिंहित बदमाशों के निवास पर दबिश दी जाकर सक्रिय अपराधियों को थाने पर लाकर पूछताछ की गई व अपराधियों की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली गई।





