जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर श्री करण शर्मा आईपीएस के निर्देशन व पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही हेतु समस्त थानाधिकारी जयपुर उतर को निर्देशित किया गया था, जिस पर श्री नीरज पाठक आरपीएस अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर प्रथम के सुपरविजन मे एंव श्री आदित्य पुनियां सहायक पुलिस आयुक्त रामगंज जयपुर उत्तर के निर्देशन मे श्री सुभाष चन्द्र यादव पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना रामगंज जयपुर उत्तर के नेतृत्व टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा लगातार मेहनत कर 08 साल से फरार चल रहे कुर्की वसूली वारन्टी राजेन्द्र कुमार पुत्र स्व. श्री बाबूलाल निवासी 180 निर्मल अपासमील गली भरतपुर हाल म.न. 3421 कोठी कोलियान बासनवालों का मोहल्ला थाना रामगंज जयपुर को गिरफ्तार कर कुल 16 कुर्की वसूली वारन्टों का निस्तारण किया गया। आपराधियों खिलाफ थाना रामगंज जयपुर उतर की कार्यवाही लगातार जारी है।
कृपया अपनी खबरें, सूचनाएं या फिर शिकायतें सीधे editorlokhit@gmail.com पर भेजें। इस वेबसाइट पर प्रकाशित लेख लेखकों, ब्लॉगरों और संवाद सूत्रों के निजी विचार हैं। मीडिया के हर पहलू को जनता के दरबार में ला खड़ा करने के लिए यह एक सार्वजनिक मंच है।


