ग्राम सुरसिंहपुरा मंदिर से सामान व दानपात्र से रुपये चुराने वाले शातिर चोर प्रवीण कुमार को किया गिरफ्तार
जयपुर,(सुरेन्द्र कुमार सोनी) । श्रीमती राशि डोगरा डूडी आईपीएस, उप महानिरीक्षक पुलिस, सह-पुलिस अधीक्षक जिला जयपुर ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया है की दिनांक 15.01.2026 को परिवादी श्री दीपक कुमार योगी पुत्र श्री सुल्तान मल जाति योगी निवासी सुरसिंहपुरा थाना फुलेरा हाल पुजारी शिव मंदिर ग्राम सुरसिंहपुरा थाना फुलेरा जिला जयपुर ग्रामीण ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की, कि दिनांक 05.01.2026 को अज्ञात चोर ने सुरसिंहपुरा शिव मंदिर में प्रवेश कर मंदिर से शिवलिंग के ऊपर लगा पीतल का झारा, पीतल की घंटियां, तांबे की झालर, बाल्टियां व पूजा का अन्य कीमती सामान तथा दानपात्र का ताला तोड़कर करीबन 15 हजार रुपये चोरी करके ले गया। आदि रिपोर्ट पर मुकदमा नम्बर 09/2026 अपराध धारा 331 (3), 305 (ए) BNS 2023 में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व प्रकरण में अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार करने व माल मशरूका बरामद करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू श्री शिवलाल बैरवा व पुलिस उप अधीक्षक सांभरलेक श्री अनुपम मिश्रा के निकटतम सुपरविजन में तथा थानाधिकारी फुलेरा श्री राजेन्द्र कुमार पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा जाकर अज्ञात आरोपी के की तस्दीक के क्रम में घटनास्थल मंदिर व आसपास मुख्य मार्गों के सीसीटीवी कैमरों की चैकिंग कर तकनीकी सहायता ली जाकर एवं आसूचना संकलन कर संदिग्ध आरोपी के हुलिये के आधार पर अज्ञात आरोपी की सांभरलेक, जोबनेर, फुलेरा व आसपास संभावित स्थानो पर तलाश कर दिनांक 16.01.2026 को कस्बा जोबनेर से आरोपी प्रवीण कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार किये गये आरोपी प्रवीण कुमार से अनुसंधान कर प्रकरण हाजा का माल मशरुका पूजा आरती के धातु की घंटियां, झालर, शिवलिंग का झारा, कड़ा आदि व घटना में प्रयुक्त लोहे का हथौड़ा तथा घटना कारित करने हेतु उपयोग में ली गई एक बिना नम्बरी हीरो स्पलेन्डर प्लस मोटरसाईकिल को बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है। मुल्जिम के विरुद्ध पूर्व में भी इलाका थाना जोबनेर में चोरी व नकबजनी के तीन मुकदमे दर्ज हैं।





